श्री गायत्री माता की आरती | Gayatri Mata Aarti

श्री गायत्री माता आरती ( Gayatri Mata Aarti ) दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम श्री गायत्री जी की आरती को जानेगे, और वैसे भी जब भी हम किसी भगवान् की पूजा करते है तो आरती करना पूजा का बहुत बड़ा अंग है और मेरे हिसाब से बिना आरती और शान्तिपाठ किये कोई पूजा कैसे पूर्ण हो सकती है । गायत्री जी की आरती को आप रोज कर सकते है और करना भी चाहिए गायत्री मन्त्र का जाप और आरती ।

दोस्तों जब भी आप श्री गायत्री माता जी की पूजा करे तो आरती जरुर करे , आरती करने के लिए आप एक प्लेट में दीप जलाये (अगर अगरबत्ती जला सकते है तो उसको भी जलाये ) , दीप के आस पास पुष्प सजाकर रखे और फिर छोटी घंटी है तो उसको बजाते हुवे निचे दी हुई आरती को गए (अगर घंटी नहीं है तो ताली बजाते हुए आरती करे ) और गायत्री माता जी की मूर्ति या फोटो की आरती उतारे । Gayatri Mata Ki Aarti

श्री गायत्री माता आरती ( Gayatri Mata Aarti )

॥ आरती गायत्री माता जी की 

जयति जय गायत्री माता, जयति जय गायत्री माता।
सत् मारग पर हमें चलाओ, जो है सुखदाता॥
जयति जय गायत्री माता...

आदि शक्ति तुम अलख निरंजन जगपालक क‌र्त्री।
दु:ख शोक, भय, क्लेश कलश दारिद्र दैन्य हत्री॥
जयति जय गायत्री माता...

ब्रह्म रूपिणी, प्रणात पालिन, जगत धातृ अम्बे।
भवभयहारी, जनहितकारी, सुखदा जगदम्बे॥
जयति जय गायत्री माता...

भय हारिणी, भवतारिणी, अनघे अज आनन्द राशि।
अविकारी, अखहरी, अविचलित, अमले, अविनाशी॥
जयति जय गायत्री माता...

कामधेनु सतचित आनन्दा जय गंगा गीता।
सविता की शाश्वती, शक्ति तुम सावित्री सीता॥
जयति जय गायत्री माता...

ऋग, यजु, साम, अथर्व प्रणयनी, प्रणव महामहिमे।
कुण्डलिनी सहस्त्र सुषुमन, शोभा गुण गरिमे॥
जयति जय गायत्री माता...

स्वाहा, स्वधा, शची ब्रह्माणी राधा रुद्राणी।
जय सतरूपा, वाणी, विद्या, कमला कल्याणी॥
जयति जय गायत्री माता...

जननी हम हैं दीन-हीन, दु:ख-दरिद्र के घेरे।
यदपि कुटिल, कपटी कपूत, तऊ बालक हैं तेरे॥
जयति जय गायत्री माता...

स्नेहसनी करुणामयि माता, चरण शरण दीजै।
विलख रहे हम शिशु सुत तेरे, दया दृष्टि कीजै॥
जयति जय गायत्री माता...

काम, क्रोध, मद, लोभ, दम्भ, दुर्भाव, द्वेष हरिये।
शुद्ध बुद्धि निष्पाप हृदय, मन को पवित्र करिये॥
जयति जय गायत्री माता...

तुम समर्थ सब भांति तारिणी तुष्टि-पुष्टि द्दाता।
सत मार्ग पर हमें चलाओ, जो है सुखदाता॥
जयति जय गायत्री माता...

जयति जय गायत्री माता, जयति जय गायत्री माता।
सत् मारग पर हमें चलाओ, जो है सुखदाता॥
जयति जय गायत्री माता...

Gayatri Aarti Video by Shantikunj

Gayatri Mata Aarti :- Jayati Jay Gayatri Mata ....

श्री गायत्री माता आरती (हिंदी इमेज)

Shri Gayatri Mata Aarti in Hindi, Gayatri Aarti, Gayatri Mata Ki Aarti gayatri mata aarti श्री गायत्री माता की आरती | Gayatri Mata Aarti Shri Gayatri Mata Aarti in Hindi 01

Shri Gayatri Mata Aarti in Hindi, श्री गायत्री माता की आरती

Shri Gayatri Mata Aarti in Hindi, Gayatri Aarti, Gayatri Mata Ki Aarti gayatri mata aarti श्री गायत्री माता की आरती | Gayatri Mata Aarti Shri Gayatri Mata Aarti in Hindi 02

Shri Gayatri Mata Aarti in Hindi, श्री गायत्री माता आरती

दोस्तों यहाँ पर श्री गायत्री माता आरती ( Gayatri Mata Aarti ) दी हुई है अगर आपको यहाँ पर कोई गलती मिलती है तो कृपा कर के आप हमें निचे कमेंट कर के बताये और गलतियों सुधारने में हमारी मदत करे , आपकी बड़ी कृपा होगी ।

अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले जिससे उनको भी इस इंट्रेस्टिंग ट्रिक के बारे में पता चले । आप हमसे FacebookTwitter और  YouTube या Google +पर भी जुड़ सकते है। ऐसे ही हमसे जुड़े रहे और Hindimai.com को सपोर्ट करे और दोस्तों मे शेयर करे।

Leave a reply